हिंदी भाषा शिक्षण में मेरे अनुभव

 

Share on

एक हिंदी शिक्षक के रूप में अब तक मैंने अपने अनुभव के द्वारा हिंदी विषय को सरल और प्रभावी रूप में पढ़ाने के लिए जो भी सीखा वह मैं आप सबके साथ साझा करना चाहती हूँ। 

कहानी को अच्छी तरह से समझाने के लिए वर्ली कला की सरल आकृतियों का उपयोग करके कहानी के पात्रों और घटनाओं को चित्रित किया जा सकता है और एक अवधारणा-मानचित्र बनाकर उन्हें समझाया जा सकता है।

कविता को भी प्रभावी ढंग से समझाने के लिए सरल रूप में उसका गायन भी किया जा सकता है। इसके साथ-साथ अगर किसी कविता में गाँव के बारे में है तो गाँव, पेड़, जानवर या मनुष्य को सरल आकृतियों के द्वारा बनाया जा सकता है अथवा ऐसा गीत है जिसे चित्रित करके समझाया जा सकता है तो उसे भी सरल आकृतियों के द्वारा बनाया जा सकता है। ऐसा करने से कविता को और अधिक जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। बच्चों को भी कहानी या कविता के भावों को समझने में आसानी होगी और वे भाषा को पढ़ने और समझने में अपनी रुचि दिखाएँगे। 

मुहावरे और लोकोक्तियाँ समझाते समय भी हम उन्हें चित्रों के माध्यम से समझा सकते हैं जैसे ‘एकता में बल है’ मुहावरे के लिए सरल आकृतियों के द्वारा कई लोग मिलकर एक साथ काम करते हुए दिखा सकते हैं जिससे छात्रों को यह मुहावरा चित्रों के द्वारा समझ में आ जाएगा।

व्याकरण से संबंधित विषय जैसे संज्ञा (व्यक्ति, वस्तु), सर्वनाम (वह, यह), और क्रिया(चलना, दौड़ना) आदि को सरल आकृतियों के द्वारा चित्रित कर और अवधारणा मानचित्र के द्वारा उस विषय का संक्षेप में सार बनाकर बच्चों से भी बनवाया जा सकता है। इससे बच्चों को इन व्याकरणिक श्रेणियों को समझने में मदद मिलती है।

अनुच्छेद लेखन और रचनात्मक लेखन के लिए चित्रों का उपयोग करके एक दृश्य तैयार कर सकते हैं और बच्चों से उस दृश्य के आधार पर एक अनुच्छेद या कहानी लिखने को कह सकते हैं। इससे बच्चों में रचनात्मकता और लेखन कौशल विकसित होगा।

छोटे बच्चों के लिए हिंदी वर्णमाला और शब्दों को सिखाने में सरल आकृतियों का उपयोग किया जा सकता है। जैसे “आ” से “आम” को सरल आकृति द्वारा बनाकर दिखाया जा सकता है, जिससे बच्चों को वर्णमाला और संबंधित शब्दों को याद करने में आसानी होगी।

समूह चर्चा और संवाद लेखन के लिए भी कला का उपयोग करके संवाद या बातचीत के दृश्य तैयार किए जा सकते हैं। इससे बच्चों को संवाद लेखन और वार्तालाप के कौशल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

हिंदी शिक्षण में कला के माध्यम से भाषा को प्रभावी ढंग से छात्रों को पढ़ा सकते हैं, वे विषय को आसानी से समझ सकते हैं, उनकी रुचि और सहभागिता बढ़ती है, वे सीखने में अधिक ध्यान देते हैं, और शिक्षक भी हिंदी विषय के विभिन्न पहलुओं को सरल, आकर्षक और प्रभावी ढंग से समझा सकते हैं।


Ms Mandavi

Hindi Faculty

National Public School ITPL

49 responses

  1. Alright, folks, tried my luck with bom88bet. Gotta say, pretty slick site, easy to navigate. Games were decent, withdrawals were relatively quick, though could use a bit of a boost! Overall, not bad for a flutter.

  2. MXBetCasino, la neta, rifa. La variedad de juegos es bastante buena y las apuestas deportivas están chidas. Si andan buscando un casino en línea confiable, denle una oportunidad a mxbetcasino.

  3. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  4. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  5. Hiii88, I gotta say, I was pleasantly surprised. Been burned before, y’know? But this one? No complaints so far. Good interface and the selection is solid. Give it a try: hiii88

  6. [447]kas.casino | Link Vào Chính Thức – Game Bài Đổi Thưởng Uy Tín,kas.casino cung cấp link vào chính thức để tải app nhanh chóng. Trải nghiệm game bài đổi thưởng uy tín với hệ thống nạp tiền qua Momo tiện lợi. Tham gia ngay hôm nay! visit: kas.casino

  7. Found this gem by accident and now it is my go to spot for evening gaming. The interface is clean and never feels cluttered. I love how transparent they are about wagering requirements. Payments go through without any weird hiccups and I feel completely safe here. auneon54

  8. Pocket friendly limits meet top tier slot variety and that combination is hard to beat. I started with just a few pesos and the win multipliers kept the excitement rolling all night. Come see why casual players and seasoned fans both swear by this portal. pisokingslot

  9. Your positron emission tomography merit the upright instinctive forethought excessively. Browse our legal thc gummies selection craft specifically for Canis familiaris and Arabian tea postulate CBD for preferred anxiety or articulatio substantiate. explicate with pet-safe element, our CBD preferred oil and CBD pawl address assistance calm spooky favorite during violent storm or locomotion. Give your animate being organic CBD backup man as they age. opt lab-tested CBD for Canis familiaris, corrupt preferred CBD on-line, and revel peacefulness of psyche knowing your furred booster get high-quality, condom CBD!